खेल-खिलाड़ी

36 चौके, 6 छक्के, सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री; क्या 2025 का विश्व कप उठाएगी टीम इंडिया? जानें 5 बड़ी वजह

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 23 अक्टूबर को खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत के लिए यह ‘करो या मरो’ की जंग थी। भारत के लिए हार का मतलब था टूर्नामेंट से बाहर हो जाना़, लेकिन टीम इंडिया ने न केवल जीत हासिल की, बल्कि शानदार अंदाज में अपनी जीत का लोहा मंवाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बोर्ड पर विशाल स्कोर टांगा, फिर गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को चित कर दिया। आइए जानते हैं भारत की इस ऐतिहासिक जीत के पांच ठोस कारण-

1. ओपनिंग जोड़ी का विस्फोटक तूफान  

भारत की जीत की नींव रखी स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की जोड़ी ने। दोनों ने मिलकर 212 रनों की साझेदारी की, जो इस मैच की रीढ़ साबित हुई। प्रतिका ने 134 गेंदों पर 122 रन ठोके, जबकि स्मृति ने 95 गेंदों में 109 रनों की आक्रामक पारी खेली। इन दोनों ने मिलकर 23 चौके और 6 छक्के जड़े, जिससे न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बिखर गई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777