भारत
यूपी में 31 अपर पुलिस अधिक्षक के तबादले, अखिलेश सिंह उन्नाव से पहुंचे हरदोई
उत्तर प्रदेश में शनिलार को कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला जारी है। IPS अधिकारियों के बड़े फेरबदल के बाद अब प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन ने 31 अपर पुलिस अधीक्षक (Additional SP) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
जारी सूची के अनुसार सुभाष चन्द्र गंगवार को मुरादाबाद यातायात से पीटीसी मुरादाबाद, अखिलेश सिंह को उन्नाव से हरदोई, मुकेश चन्द्र मिश्रा को बरेली से गोरखपुर और नितेश सिंह को मिर्जापुर से गोंडा भेजा गया है। वहीं राधेश्याम राय अयोध्या, अयोध्या प्रसाद सिंह गोरखपुर (अपराध), योगेन्द्र सिंह-I मिर्जापुर, सुधीर जयसवाल अयोध्या (यातायात) और पवन गौतम कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।




