दार एस सलाम। तंजानिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र शिन्यांगा में एक सोने की खदान के ढहने के बाद तीन खनन तकनीशियनों को बचा लिया गया है, जबकि 22 अभी भी लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिन्यांगा जिला आयुक्त जूलियस मटाटिरो ने बताया कि यह घटना सोमवार को वाचापाकाज़ी गोल्ड माइन में खनन शाफ्ट पर रखरखाव कार्य के दौरान हुयी।
उन्होंने कहा, “मलबे में फंसे शेष 22 तकनीशियनों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों के नेतृत्व में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तीन जीवित बचे लोगों को खदान ढहने के 32 घंटे बाद बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय खनन अधिकारियों ने सुरक्षा निरीक्षण के बाद खदान के संचालन को निलंबित कर दिया गया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।