फ्लैश न्यूजभारत

लखनऊ आने वाली 2 इंटरनेशनल फ्लाइट दिल्ली-जयपुर डायवर्ट, घने कोहरे के चलते 10 उड़ानें रद्द , यात्री हुए परेशान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 मंगलवार को पड़े घने कोहरे के कारण विमान संचालन प्रभावित होना शुरू हो गया है। इसकी वजह से जहां लखनऊ आने जाने वाली 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं रियाद व दम्माम से लखनऊ आने वाली फ्लायनास की दो अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानें क्रमशः दिल्ली व जयपुर डायवर्ट कर दी गयी।

विमानों के रद्द होने और अंतरराष्ट्रीय उड़ान को डाइवर्ट किए जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लखनऊ आने-जाने वाले कई विमान 1 से करीब 4 घंटे तक विलंब से संचालित हुए।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह पड़े भयानक घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गयी। जिससे दम्माम से सुबह 5:15 बजे लखनऊ आने वाली फ्लायनास की उड़ान (एक्सवाई 896), जबकि रियाद से सुबह 9 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लायनास की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (एक्सवाई 333) लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी।

लखनऊ पहुंचने के बाद यह विमान काफी देर तक एयरपोर्ट पर आसमान में कई चक्कर लगाते रहे। लेकिन एटीसी से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। बाद में दोनों उड़ानों को क्रमशः जयपुर व दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

इसके बाद रियाद वाली उड़ान दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंची। वहीं कोहरे की वजह से दिल्ली से सुबह 7:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई 2499), रसेल खेमा से सुबह 8:25 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (आईएक्स 125), दिल्ली से ही सुबह 9:30 बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स

2173), देहरादून से शाम 6:45 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 518), बेंगलुरु से रात 8:05 बजे लखनऊ आने वाली (6ई 451) और मुंबई से रात 8:35 बजे लखनऊ आने वाली (6ई 5088), जबकि लखनऊ से सुबह 8 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की

उड़ान (एआई 2500), लखनऊ से दोपहर 3:45 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 515), रात 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 6354) और रात 9:40 बजे मुंबई जाने वाली (6ई 5201) रद्द कर दी गई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button