पश्चिम बंगाल

2 मई को ‘दीदी’ जाएगी और परिवर्तन आएगा : पीएम मोदी

कोलकाता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में पूर्वी मिदनापुर के कांथी में रैली को संबोधित कर रहे है । बता दें कि इस बार बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर चल रही है।

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि आज़ादी की लड़ाई के हर नायक-नायिका को सम्मान देने के लिए पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज़ादी के 75 साल के उत्सव में पश्चिम बंगाल का विशेष महत्व है। आज़ादी की लड़ाई में दिए गए हर योगदान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल के कोने से कोने से अब एक ही आवाज़ आ रही है।बंगाल के हर घर से एक ही आवाज़ आ रही है, बंगाल के हर मुख से एक ही आवाज़ आ रही है।

वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी के कई बड़े और दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। अभी और कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की बात चल रही है।294 सदस्ययी बंगाल विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरणों में मतदान होगा वोटो की गिनती दो मई को होगी।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री है।बता दें कि 2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने सबसे अधिक 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777