उत्तर प्रदेश

86 नये मार्गों पर पर चलेंगी रोडवेज की 155 साधारण बसें, परिवहन निगम की तैयारी पूरी

रोजाना 20 हजार यात्रियों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा, लंबे समय का इंतजार हुआ खत्म

लखनऊ। लखनऊ 100 किमी के अंदर रहने वाले को अब ट्रासपोर्ट आवागमन साधान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। राज्य सड़क परिवहन निगम ने लखनऊ से सटे रुरल रायबरेली,बाराबंकी रुट पर 86 नए मार्गों को चिन्हित किया है। इनमें लखनऊ से बाराबंकी और रायबरेली के रूट शामिल हैं। इन रुटों पर अभी तक रोडवेज की बसें नहीं चलती थी अब नये मार्गों पर रोडवेज की 155 साधारण बसें चलाने की तैयारी है।

पांच नए मुख्य मार्ग—

  • -कैसरबाग-कुम्हरांवा-बाबागंज, कैसरबाग-इटौंजा-अमानीगंज
  • – लखनऊ-बीबीडी वाया जुग्गौर, गोसाईगंज मार्ग
  • -लखनऊ मोहनलालगंज वाया हुलास खेड़ा, लिंग मार्ग नगराम
  • – लखनऊ-बाराबंकी-भिटरिया, दरियाबाद-टिकैतनगर
  • -लखनऊ-निगोहा वाया बेनीगंज सिसेंडी लिंक मार्ग

बस संचालन से जुड़े रूट, किलोमीटर और बसों की संख्या का ब्यौरा मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बस संचालन के लिए मंजूरी मांगी गई है। दरअसल, लखनऊ परिक्षेत्र की ओर से नए मार्गों पर सर्वे कराया गया था। सर्वे में डग्गामार बसें, वैन चलते मिले। इन रूटों पर जल्द रोडवेज बसें शुरू होंगी। इनके संचालन से रोजाना करीब 20 हजार यात्रियों को लाभ होगा। इसके लिए अनुबंधित ग्रामीण बस योजना के तहत सभी रूटों पर अनुबंधित बसें चलेंगी।

जनसंख्या के आधार पर तय होंगी बसें

सर्वे रिपोर्ट में जनसंख्या के हिसाब से रोडवेज बसों की संख्या तय होगी। वर्तमान में 86 नए मार्गों पर बस संचालन की तैयारी है। शुरुआत में किसी रूट पर एक, किसी पर दो या चार बसें चलाई जाएंगी। इसके बाद यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ेगी

लखनऊ परिक्षेत्र के आरएम का कहना –

नए मार्गों का परिवहन निगम ने सर्वे कराया था। इनमें 86 मार्ग लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली के हैं। इन रूटों पर बसें संचालित होंगी। पूर्व की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जल्द नई बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।

आरके त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ परिक्षेत्र

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777