उत्तर प्रदेश

150 कॉल्स, 200 मैसेज… आठ महीने से डॉक्टर के प्यार में आशिक बन धूम रहा आरोपी, जानें पूरा मामला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अलीगंज इलाके में रहने वाली दो महिला डॉक्टरों को एक युवक आठ माह से परेशान कर रहा है। उनसे अक्सर छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर अश्लील हरकतें करता है। यहीं, एक दिन में 150 से अधिक कॉल की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान महिला डॉक्टरों ने अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़िता के मुताबिक अलीगंज सेक्टर-सी निवासी कृष्ण वर्मा पिछले आठ माह से बात करने का दबाव बना रहा है। घर या कहीं भी आने-जाने के दौरान पीछा करता है। इसी को लेकर वर्ष 2023 में कहासुनी हो चुकी है। इसके बाद थाने में शिकायत की थी। परिवार के दखल के बाद समझौता हुआ था। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतें नहीं छोड़ रहा है। कुछ दिनों बाद फिर पीछा करना शुरू कर दिया। यहीं नहीं उनकी डॉक्टर दोस्त का नंबर लेकर उसे भी परेशान करने लगा। नंबर ब्लॉक करने पर दूसरे से कॉल करता है। अश्लील मैसेज भेजता है। विरोध करने पर उनकी तस्वीर एडिट कर वायरल करने की धमकी देता है। धमकियों और छेड़खानी से मानिसक रूप से परेशान हो गई।

आरोप है कि 13 फरवरी को आरोपित ने एक ही नंबर से 150 से अधिक बार काल की। काल रिसिव न होने पर दो सौ से ज्यादा मैसेज भेज दिए। इंस्पेक्टर अलीगंज विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button