खेल-खिलाड़ी

11 साल के लंबे साथ के बाद ब्रिसबेन हीट से अलग हुए क्रिस लिन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन बिग बैश लीग (बीबीएल) की फ्रेंचाइजी टीम ब्रिसबेन हीट से अलग हो गए हैं। 11 साल के लंबे साथ के बाद ब्रिसबेन हीट और लिन का साथ छूट गया है। टीम ने एक बयान जारी कर कहा, ब्रिसबेन हीट ने यह पुष्टि की है कि 32 वर्षीय बल्लेबाज को बीबीएल-12 के लिए डील ऑफर नहीं की जाएगी।

ब्रिसबेन हीट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लिन ने बीबीएल-11 में टीम के लिए अपने 3000 रन पूरे किए थे। वह बीबीएल में 100 मैच खेलने वाले चौथे और एक ही टीम के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।

क्वीन्सलैंड क्रिकेट और ब्रिसबेन हीट के सीईओ टेरी स्वेनसन ने कहा, ‘यह फैसला ब्रिसबेन हीट के लिए आसान नहीं रहा। क्रिस लिन और उनकी उपलब्धियों ने टीम पर एक अमिट प्रभाव छोड़ा है। पिछले एक दशक में उनके प्रयासों ने क्रिकेट को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button