विश्‍व

स्कूल में मिले 215 शवों को लेकर कनाडा के मंत्री ने पोप से की माफी की मांग

टोरंटो – कनाडा के आदिवासी सेवा मंत्री ने ब्रिटिश कोलंबिया के कैमलूप्स में आदिवासियों के एक पूर्व आवासीय स्कूल में दफनाए गए 215 बच्चों के शव मिलने की घटना के मद्देनजर बुधवार को कहा कि पोप फ्रांसिस को कनाडा की आवासीय स्कूल प्रणाली में कैथोलिक चर्च की भूमिका के लिए औपचारिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने आदिवासी छात्रों के लिए पूर्व आवासीय स्कूलों में अब तक चिह्नित नहीं हो पाई कब्रों का पता लगाने के प्रयासों को समर्थन देने का फिर से संकल्प लिया।

ब्रिटिश कोलंबिया के सैलिश बोलने वाले एक समूह फर्स्ट नेशन की प्रमुख रोसेन कैसमिर ने कहा कि जमीन के नीचे की वस्तुओं का पता लगाने वाले रडार की मदद से 215 बच्चों के शव मिले। इनमें कुछ तीन वर्ष की उम्र के बच्चों के शव हैं।

गौरतलब है कि 19वीं सदी से 1970 के दशक तक फर्स्ट नेशन के 1,50,000 से अधिक बच्चों को कनाडाई समाज में अपनाने के कार्यक्रम के तौर पर सरकार के वित्त पोषण वाले ईसाई स्कूलों में पढ़ना होता था। उन्हें ईसाई धर्म ग्रहण करने के लिए विवश किया जाता और अपनी मातृ भाषा बोलने नहीं दी जाती थी।

कई बच्चों को पीटा जाता था तथा उन्हें अपशब्द कहे जाते और ऐसा बताया जाता है कि उस दौरान 6,000 बच्चों की मौत हो गयी थी। कैमलूप्स स्कूल 1890 से 1969 तक संचालित हुआ था।

इसके बाद संघीय सरकार ने कैथलिक चर्च से इसका संचालन अपने हाथों में ले लिया। यह स्कूल 1978 में बंद हो गया था। ट्रूथ एंड रिकांसिलिएशन कमीशन ने पांच वर्ष पहले संस्थान में बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर विस्तृत रिपोर्ट दी थी।

ट्रूथ एंड रिकांसिलिएशन कमीशन ने जो 94 सिफारिशें की थी, उनमें पोप से माफी की मांग भी शामिल है। ट्रूडो ने 2017 में वैटिकन की यात्रा के दौरान पोप से ऐसा करने का आग्रह किया था।

कैथोलिक बिशप के कनाडाई सम्मेलन ने 2018 में घोषणा की थी कि पोप आवासीय स्कूलों के लिए व्यक्तिगत रूप से माफी नहीं मांग सकते।

हालांकि पोप दुनिया भर के आदिवासी लोगों के साथ होने वाले अन्याय को समझते हैं। आदिवासी सेवा मंत्री मार्क मिलर ने कहा, मुझे लगता है कि यह शर्मनाक है कि ऐसा अभी तक नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी कनाडा के कैथोलिक बिशप के कंधों पर है। आदिवासी संबंध मंत्री कैरोलिन बेनेट ने कहा कि पोप के माफी मांगने से उन लोगों के जख्मों पर मरहम लगेगा, जिन्होंने कष्ट सहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे पोप की माफी सुनना चाहते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo