कारोबार

सोने के बढ़े भाव, चांदी के गिरे, 29481 रुपये में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सर्राफा बाजारों में आज सोना (Gold Rate Today) जहां महंगा हुआ है वहीं, चांदी (Silver Price Today) पहले से अधिक सस्ती। आज यानी गुरुवार एक किलो चांदी की कीमत अब 593 रुपये कम होकर 60556 रुपये पर खुली। जबकि, आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 112 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50395 रुपये के रेट से खुला।

18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37796 रुपये
अब सोना अपने ऑल टाइम हाई 56200 रुपये से केवल 5731 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 15444 रुपये प्रति किलो सस्ती है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 3 फीसद GST के साथ 51906 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ रहा है। वहीं, GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 62372 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है।

सोने से बने जेवरों में सबसे अधिक उपयोग होने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37796 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ 38929 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव 29481 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30365 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा।

मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50193 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 51698 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से, जबकि इस पर ज्वैलरी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर का मुनाफा अलग से है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 46162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 3 फीसद GST के साथ यह 47546 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है।

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button