कारोबारखबर

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए भाव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नई दिल्ली । सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत सोमवार सुबह 0.11 फीसद या 49 रुपये की गिरावट के साथ 46,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह पांच मई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.27 फीसद या 183 रुपये की गिरावट के साथ 66,796 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा कीमत और हाजिर कीमत दोनों में ही गिरावट दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.43 फीसद या 7.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,737.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.31 फीसद या 5.32 डॉलर की गिरावट के साथ 1,738.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 0.67 फीसद या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 25.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.64 फीसद या 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 25.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button