
सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक
नयी दिल्ली – पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार की सामना करना पड़ा। जिसके बाद पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है।
इस बैठक में हार के कारणों पर मंत्रणा होगी कि आखिर कमी कहां रह गई है। आपको बता दें कि सीडब्ल्यूसी की बैठक 13 मार्च दिन रविवार को शाम 4 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय में होगी।
सीडब्ल्यूसी की बैठक रविवार शाम 4 बजे दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में होगी। जिसमें 5 राज्यों में चुनावी हार और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी।
Congress Working Committee (CWC) meeting to be held tomorrow at 4PM at AICC office in Delhi, to discuss poll debacle in 5 states and current political situation pic.twitter.com/wWg3rRwu4f
— ANI (@ANI) March 12, 2022
पंजाब में गंवाई सत्ता
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए सबसे ज्यादा हैरान करने वाले थे। क्योंकि एक साल पहले अमरिंदर सिंह सरकार के दौरान निकाय चुनाव में कांग्रेस ने सभी सातों नगर निगम में अपना परचम लहराया था। लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी काफी पीछे रह गई और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कद्दावर नेता अपनी-अपनी सीटें गंवा बैठे।
उत्तर प्रदेश में तो सकारात्मक चुनाव प्रचार के बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। महासचिव प्रियंका गांधी की अगुवाई में पार्टी ने उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ा और महज 2 सीटों पर ही जीत दर्ज करने में कामयाबी मिली। आपको बता दें कि कांग्रेस ने 403 विधानसभा क्षेत्रों में से 399 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। जिनमें से 387 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई और पार्टी को प्रदेश में महज 2.4 फीसदी ही वोट मिला।