उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

सीएम का निर्देश, फिर से खोले जाएं कोविड अस्पताल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ- प्रदेश में कोरोना प्रकोप को देखते हुए सीएम योगी ने कोविड अस्पतालों को सक्रिय करने के निर्देश दिए है। सीएम योगी ने गुरुवार को गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी जैसे संवेदनशील जिलों के डीएम से कोरोना की स्थिति की जानकारी ली। जिन जिलों में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। वहां अतिरिक्त सतर्कता और बाहर प्रदेशों से आने वाले लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश भी दिए गए है।

सीएम योगी ने गुरुवार देर रात अपने सरकारी आवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम योगी ने समस्त मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त लखनऊ एवं नोएडा, नगर आयुक्त, अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा समस्त सरकारी एवं निजी मेडिकल काॅलेजों के प्रधानाचार्य से बात की। सीएम ने अधिकारियों से अपने-अपने शहर में कोरोनी की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कोरोना संक्रमण के रोकथाम, बचाव और उपचार, होली सहित अन्य पर्वों के संबंध में आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए।

कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि होली के पर्व के चलते अन्य राज्यों से लोग उत्तर प्रदेश आएंगे। ऐसे में सभी रेलवे एवं बस स्टेशनों और हवाई अड्डों पर टेस्टिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्री का पूरा डिटेल और काॅन्टैक्ट नंबर नोट किया जाए। यात्रियों की माॅनिटरिंग भी की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के मद्देनजर टेस्टिंग की संख्या बढ़ायी जाए। उन्होंने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्साधिकारियों को प्रतिदिन इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर्स में बैठक कर कोरोना से निपटने की रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गाजियाबाद, लखनऊ तथा वाराणसी के जिलाधिकारियों से उनके जिलों में कोरोना की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोगों को कोरोना प्रोटोकाॅल का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जनता मास्क का उपयोग अवश्य करे। साथ ही, सोशल डिस्टेन्सिंग का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक और प्रभावी उपयोग किया जाए। जिलों में एल-1, एल-2, एल-3 कोविड अस्पतालों को पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने इन अस्पतालों में चिकित्सकों, लैब टेक्निशियन, पैरामेडिक्स के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों, उपकरणों की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिलों में निगरानी समितियों को पुनः सक्रिय करने के भी निर्देश दिए।

प्रदेश में वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सभी टारगेट ग्रुप्स का वैक्सीनेशन किया जाए। उन्होंने वैक्सीन की वेस्टेज रोकने के लिए रणनीति बनाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान के सफल संचालन से कोरोना की रोकथाम में सफलता मिलेगी। इसलिए वैक्सीनेशन के संबंध में प्रभावी रणनीति बनाकर कार्य किया जाए।

सीएम योगी ने कहा कि इस महीने होली सहित कई पर्व एवं त्योहार मनाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जाए। होली के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हें कोरोना प्रोटोकाॅल के अनुपालन के प्रति जागरूक किया जाए। होली पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए समितियों को पूर्व अनुमति लेना आवश्यक है। होली पर साफ-सफाई के साथ-साथ विद्युत और जल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। हाई रिस्क लोग होली के आयोजनों में भाग न ले। सीएम योगी ने आज शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएग।

आज किसान संगठनों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसानों को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का मौका दिया जाए। किसानों की बातों को ध्यान से सुना जाए। उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। किसानों से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित किया जाए कि यातायात का संचालन सुचारु रूप से हो और लोगों को कोई दिक्कत न हो।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button