फ्लैश न्यूज

सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज क्रियाशील करना प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर लोक निर्माण विभाग की विविध निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग की निर्माण परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश देते हुए कहा कि ड्रोन के माध्यम से परियोजना स्थल का भौतिक निरीक्षण किया जाए। परियोजनाओं की साप्ताहिक प्रगति से विभागीय मंत्रिगण को अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर निर्माण साइट पर रहकर कार्य करें। यदि किसी भी परियोजना पर मैनपावर की कमी की स्थिति में अतिरिक्त की व्यवस्था तत्काल की जाए। कहीं पर किसी भी समस्या की स्थिति में मुख्यमंत्री कार्यालय को जानकारी दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज के संकल्प के साथ राज्य सरकार लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज क्रियाशील करना प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। बुलन्दशहर, लखीमपुर खीरी, गोण्डा, औरैया, ललितपुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, पीलीभीत, बिजनौर, चंदौली, कौशाम्बी, कुशीनगर और सुल्तानपुर जनपदों में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य तीव्र गति से पूर्ण किए जाएं। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में तेजी लायी जाए।

यह व्यापक जनहित की परियोजनाएं हैं, इन्हें मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाए। इसमें देरी स्वीकार्य नहीं होगी। निर्माण कार्यों में अनावश्यक लापरवाही अथवा शिथिलता पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है, काम समय से पूरा होना चाहिए। प्रत्येक दशा में जून, 2023 तक इन परियोजनाओं को पूरा करा लिया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ तथा महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के रूप में तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है। इनके भवन निर्माण को समय से पूरा कराया जाए। जननायक चंद्रशेखर बलिया विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मार्गों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण करते समय लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए। स्पीड ब्रेकर टेबल टॉप होने चाहिए, ताकि बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, मरीजों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि खराब डिजाइनिंग की वजह से अक्सर लोग स्पीड ब्रेकर के किनारे से वाहन निकालने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण की तकनीक में सुधार की दिशा में अभिनव प्रयास हुए हैं। फुल डेप्थ रेक्लेमेशन तकनीक यानी एफ0डी0आर0 के जरिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्राम्य अभियंत्रण विभाग ने एफ0डी0आर0 तकनीक आधारित सड़क तैयार कर सड़क की गुणवत्ता को बेहतर कर लागत को भी कम किया है। आज भारत सरकार ने कई राज्यों को प्रदेश सरकार के इस मॉडल से सीखने के लिए भेजा है। प्लास्टिक वेस्ट से सड़कें बन रही हैं। पी0डब्ल्यू0डी0 द्वारा भी ऐसी अभिनव तकनीक अपनायी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भारतीय सड़क कांग्रेस (आई0आर0सी0) के 81वें अधिवेशन की मेजबानी उत्तर प्रदेश को मिली है। 08 से 11 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्रीगण की भी सहभागिता होगी। इसके अतिरिक्त, इस काँग्रेस में सड़क निर्माण से जुड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं/कंपनियों के 2000 प्रतिनिधि भाग लेने वाले हैं। कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए मुख्य सचिव के स्तर पर लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय बैठक की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सड़क काँग्रेस में प्रतिभाग करने वाले डेलीगेट्स की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही, बेहतर आतिथ्य प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। डेलीगेट्स को लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, आगरा, वृंदावन, मथुरा जैसे सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाए। प्रदेश में एन0एच0ए0आई0 द्वारा संचालित सभी परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद, उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नरेन्द्र भूषण, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री सुधीर महादेव बोबड़े, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, सचिव नियोजन श्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo