फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

सदन में हंगामे के बीच भावुक हुए वेंकैया नायडू, बोले- संसद में जो हुआ, उससे दुखी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

संसद में जोरदार हंगामे के बीच राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू काफी भावुक हो गए। उन्होने विपक्षी द्वारा सदन में हुए बर्ताव की निंदा की और कहा कि, ससंद में जो भी कुछ हुआ। उससे मैं बहुत दुखी हूं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, वह सरकार को किसी बात के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नायडू मंगलवार को राज्यसभा में हंगामा करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह, सदन के नेता पीयूष गोयल और अन्य भाजपा सांसदों ने आज सुबह वेंकैया नायडू से मुलाकात की है। आपको बता दें कि , दोनों सदनों में पेगासस जासूसी और और कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। जिसके कारण पूरा संसद सत्र हंगामे में निकल रहा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button