राष्ट्रीय

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, देशवासियों को ठग रही है भाजपा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

जयपुर – पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने घरेलू रसोई गैस की कीमत में फिर बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशवासियों को ठगने का काम कर रही है।

पायलट ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की खबर आने के बाद ट्वीट किया। केंद्र सरकार के कुशासन में हर सुबह नई कठिनाइयां लेकर आती है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 1000 रुपये के पार पहुंचा दिए गए हैं। जो लोगों विशेषकर गरीब व मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि आमदनी व बचत पर महंगाई का ग्रहण लगाकर भाजपा देशवासियों को ठगने का काम कर रही है। उल्लेखनीय है।

कि कांग्रेस ने शनिवार को नई दिल्ली में कहा कि केंद्र सरकार को घरेलू रसोई गैस की कीमत में की गई बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए और सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम को साल 2014 के समय रही कीमत के बराबर लाना चाहिए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button