फ्लैश न्यूज

शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने में भाजपा और कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हमीरपुर – दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हमीरपुर में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 30 साल राज किया और भाजपा ने 20 साल राज किया। इन्होंने क्या किया? इन्होंने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि इनको 5 साल और दोगे तो आपके बच्चों के 5 साल और खराब हो जाएंगे। यहां लोगों के लिए शिक्षा कोई मुद्दा ही नहीं है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी) ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

सत्ता के लिए नहीं आए हम
इसी बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं आए हैं। येन केन प्रकारेण सत्ता ले लो, जाति, धर्म के नाम पर, पैसे बांटकर, दारू पिलाकर…हम ऐसा काम नहीं करते हैं। हमारे दिल के भीतर देश धकड़ता है। हम देश के लिए काम करते हैं। हमने 5 सालों में स्कूल ठीक कर दिए। क्या भाजपा और कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती थी ? अब यह लोग फिर से एक मौका मागेंगे। हम सिर्फ एक ही मौका मागेंगे, दोबारा मत देना।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button