उत्तर प्रदेशकारोबार

लखनऊ में फिर बढ़े अरहर दाल के दाम, 107 रुपये किलो पहुंची कीमत

लखनऊ – आमजनों के थाली की प्रोटीन अरहर दाल की कीमतों पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा है। फसल कम होने, आयात थमने और स्टॉक बैलेंस न होने से अरहर दाल ने इस बार लंबी छलांग लगाते हुए सौ रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है। फुटकर मंडी में अरहर दाल 107 रुपये किलो तक पहुंच गई है। अरहर के सभी ब्रांड की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है।कारोबारियों का मानना है कि अभी दाल में और तेजी के आसार हैं। सिर्फ अरहर ही नहीं चना की कीमतों ने भी रफ्तार भरी है।

करीब साढे़ तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अरहर दाल का भाव कम होता नजर नहीं आ रहा है। थोक में पुखराज प्रीमियम दाल 10,000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई है। जो दस दिन पहले 9850 रुपये क्विंटल थी। दाल के सूरजमुखी, डायमंड, माधुरी आदि अरहर के अन्य ब्रांड भी पीछे नहीं हैं। चढ़ते अरहर के बाजार पर नीरज मिश्र की रिपोर्ट।

अरहर दाल

पुखराज-9,850-10,000

सूरजमुखी-9,550 -9,700

डायमंड-7,800-8,000

माधुरी- 7,200-7,600

हरी उड़द-15,500-17,000

चना-5,800-6,050

फुटकर बाजार अरहर की दाल रुपये प्रति किलो दो माह का भाव

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777