उत्तर प्रदेशकारोबार

लखनऊ, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज में नहीं बदले तेल के दाम

लखनऊ – साल 2021 की शुरुआत से ही देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हुआ था। जनवरी और फरवरी महीने में तेल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने के बाद मार्च और अप्रैल के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा और वाराणसी में आज 16 अप्रैल 2021, दिन शुक्रवार को तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। लखनऊ में पेट्रोल 88.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 81.13 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। कल यानि 15 मार्च को पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ है।

घरेलू तेल कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार, कानपुर में पेट्रोल 88.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.82 रुपये प्रति लीटर के रेट पर मिल रहा है। तो आगरा में पेट्रोल 88.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.82 रुपये प्रति लीटर के रेट पर बिक रहा है। वही वाराणसी में पेट्रोल 89.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसके अलावा मेरठ में आज पेट्रोल 88.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.81 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. 24, 25, 30 मार्च को भी तेल के दाम कम हुए थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777