ऑटो

रॉयल एनफील्ड ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका

रॉयल एनफील्ड ने अपनी मीटियर 350 की कीमतों में इजाफा किया है। अब इस बुलेट को खरीदना 6,428 रुपए महंगा हो गया है। कंपनी ने इसके तीनों वैरिएंट फायरबॉल, स्टेलर और सुपरनोवा को महंगा कर दिया है। नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। यानी अब आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं।

तब 6,428 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। पहले इसकी शुरुआती कीमत 192,109 रुपए थी। जो बढ़कर 198,537 रुपए हो चुकी है। कंपनी ने अप्रैल में इसमें 3 नए कलर को जोड़ा था।

मीटियर 350 की नई कीमतें
अब रॉयल एनफील्ड मीटियर 350 फायरबॉल वैरिएंट की नई कीमत 198,537 रुपए हो गई है। जो पहले 192,109 थी। इसी तरह, स्टेलर (Stellar) की नई कीमत 204,527 रुपए हो चुकी है, जो पहले 198,099 रुपए थी।

वहीं, सुपरनोवा की नई कीमत 214,513 रुपए हो चुकी है। जो पहले 208,084 रुपए थी। ये सभी इनकी नई एक्स-शोरूम कीमत है। सभी में 6,428 रुपए का इजाफा किया गया है।

इस बुलेट में 349cc एयर-कूल्ड सिंगल सिलिंडर BS6 कंप्लायंट इंजन दिया है। जो 20.5hp की पावर और 27Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है।

बुलेट में स्मार्ट कनेक्टिविटी मिलती है। ऐप की मदद से अपने फोन को बाइक से कनेक्ट और कंट्रोल कर पाएंगे। फोन से नेविगेशन कनेक्ट कर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में देख सकते हैं।

मीटियर 350 में डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा, जिसमें राइडर गियर पोजिशन, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर और सर्विस रिमाइंडर जैसे फीचर्स देख पाएंगे।

सेफ्टी के लिए बुलेट में डुअल चैनल ABS, ट्विन शॉक एब्जॉर्ब, LED DRL वाले सर्कुलर है। लोजन हेडलैम्प, LED टेललैम्प और 41mm टेलिस्कोपिक फॉर्क्स मिलते हैं।

इस बुलेट को लंबी दूरी तय करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बुलेट की सीट भी दो लोगों के हिसाब से कंफर्टेबल है। इसमें बैकरेस्ट भी दिया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777