राष्ट्रीय

राज्यपाल ने दी अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती तथा ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

राज्यपाल ने अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम हमें बहादुरी और ईमानदारी का संदेश देते हैं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व हमारे सभी संकल्पों को साकार करने की शक्ति प्रदान करता है।

राज्यपाल ने ईद उल फितर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह दिन समाज के भले के लिए सामूहिक सद्भाव, लगाव और सबको साथ लेकर चलने की भावना को बढ़ाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button