भारत

राज्यपाल और सीएम ने कहा- प्रभु यीशु के बलिदान को स्मरण करने का है दिन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पटना – आज गुड फ्राइडे पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समस्त इसाई भाई बहनों सहित प्रदेश वासी प्रभु यीशु के बलिदान को स्मरण करते हैं. इस दिन ईसाई भाई-बहन उपवास रखते हैं और गिरजाघर जाकर प्रार्थना करते है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुड फ्राइडे प्रभु यीशु के बलिदान का पुण्य स्मृति दिवस है। ईसा मसीह ने अपने जीवन मूल्यों और बलिदान के जरिए इंसान को भाईचारा, त्याग, सद्भावना, शांति और प्रेम का संदेश दिया है। उनके उपदेश आज भी सच्चाई और समर्पण के रास्ते पर सतत आगे बढ़ने की सीख देते है। गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु के माध्यम से बताए गए मानवीय मूल्यों के अनुसरण का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईसा मसीह ने अपने जीवन और बलिदान के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम, दया और निरीहों के प्रति करुणा भाव का संदेश दिया है। वर्तमान परिवेश में सहिष्णुता, बलिदान और त्याग संबंधी ईसा मसीह की शिक्षा और उपदेशों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। प्रभु यीशु के बताए गए मार्ग के अनुसरण से मानव समाज कल्याण के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। इस अवसर पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि प्रभु यीशु के आदर्शों का पालन करेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button