राष्ट्रीय

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’पर उनसे मुलाकात की और राज्य में हाल के राजनीतिक घटक्रम पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। शिवसेना के एक नेता ने बताया कि दोनों नेताओं ने राणा दंपति से जुड़े विवाद और राज ठाकरे की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, पवार और मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज ठाकरे की मांग पर चर्चा की क्योंकि इससे मुंबई समेत राज्य के कुछ हिस्सों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। राज के पास भेजे कई दूतों के बावजूद वह किसी की सुनना नहीं चाहते हैं।

यह बैठक भाजपा नेता आशीष शेलार के उस दावे की पृष्ठभूमि में भी हुई है। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा 2017 में राकांपा के साथ हाथ मिलाने वाली थी। लेकिन राकांपा ने मांग की थी कि वह पहले शिवसेना के साथ अपने संबंध तोड़े जो उस समय भाजपा का सहयोगी दल था। सूत्रों ने बताया कि शिवसेना नेतृत्व इस बात से नाराज है कि राकांपा ने इस दावे का खंडन नहीं किया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button