राष्ट्रीय

रक्षाबंधन पर बहनों को देगी मुफ्त बस यात्रा का उपहार – योगी आदित्‍यनाथ

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

योगी सरकार हर बार की तरह इस साल भी रक्षाबंधन पर बहनों को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का उपहार देने वाली है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर यूपी रोडवेज जल्‍द ही इसका आदेश जारी करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि 21 अगस्‍त की आधी रात से 22 अगस्‍त की आधी रात तक राज्‍य की सभी श्रे‍णी की सरकारी बसों में बहनों को यह सुविधा मिलेगी।

यूपी में मिशन शक्ति का तीसरा चरण 21 अगस्त यानी रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले शुरू हो रहा है। सरकार ने भाई-बहन के स्‍नेह के इस पवित्र पर्व पर बहनों को राज्‍य की सरकारी बसों में आने-जाने की मुफ्त सुविधा दी है। पिछले साल करीब साढ़े तीन लाख बहनों ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए रक्षाबंधन के मौके पर यूपी रोडवेज की बसों से यात्रा की थी।

कई और तोहफे देने की तैयारी
राज्‍य सरकार इस रक्षाबंधन बहनों को बस में मुफ्त यात्रा के अलावा कुछ और तोहफे देने की भी तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले शुरू हो रहे मिशन शक्ति के तीसरे चरण के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ महिला पुलिसकर्मियों को बीट पुलिस अधिकारी के पद पर तैनाती का गिफ्ट देंगे।

महिला पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए सभी जिलों में बालवाड़ी का उपहार भी मिलेगा। इसके अलावा लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य समारोह कन्या सुमंगला योजना से वंचित 1.5 लाख बेटियों को और निराश्रित महिला पेंशन योजना की पात्र 1.73 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा।

प्रदेश के लगभग 1300 थानों में पिंक टायलेट निर्माण, महिला पुलिसकर्मियों के खाली पदों पर भर्ती जैसे उपहार देने की भी सरकार की तैयारी है। सरकार, मिशन शक्ति के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा में जिलों में पहले 10 स्थान पर आने वाली मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्‍कार देगी। राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जिले में टॉप करने वाली और आगे पढ़ाई जारी रखने वाली टॉपर छात्राओं को 20 हजार रुपये देने की सरकार की तैयारी है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button