उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा के सामने सपा विधायकों ने सिर पर एलपीजी सिलेंडर रख किया प्रदर्शन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन आज सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा हो रही है। लेकिन उसके पहले ही विधानसभा के बाहर विपक्ष के विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। महंगाई के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के सामने सिर पर एलपीजी सिलेंडर रखकर और सब्‍जी का ठेला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

विधायकों ने सरकार पर हर मोर्चे पर फेल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। सपा के विधायक राजपाल कश्‍यप सिर पर सिलेंडर लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्‍होंने सरकार पर महंगाई को बेकाबू हो जाने देने का आरोप लगाया। सपा विधायक नरेन्‍द्र वर्मा, संग्राम सिंह और नफीस अली सब्‍जी का ठेला लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे। ठेले पर भुट्टा लिए विधानसभा पहुंचे विधायकों ने सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी को त्रस्‍त कर देने का आरोप लगाया।

सदन में हो रही अनपूरक बजट पर चर्चा
उधर, विधानसभा के अंदर सदन में कल पेश किए गए अनुपूरक बजट पर चर्चा हो रही है। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी से बेपरवाही का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि सरकार को जनता की तकलीफों की कोई परवाह नहीं है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button