फ्लैश न्यूजविश्‍व

यूएनजीए में यूक्रेन के प्रस्ताव को मिली अनुमति

भारत समेत 38 देश रहे मतदान से दूर

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 29वें दिन भी जंग जारी है। पुतिन की सेना जहां आए दिन आक्रामक होती जा रही है वहीं जेलेंस्की भी हथियार डालने के लिए तैयार नहीं हैं।

इस संकट पर गुरुवार को नाटो की आपात बैठक हुई। जेलेंस्की ने इस बैठक में नाटो से कहा कि आपको साबित करना चाहिए कि आप लोगों की रक्षा करना चाहते हैं। वहीं, जी-7 देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक पर लेन-देन में सोने का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा यूएनजीए में यूक्रेन की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव को अनुमति मिल गई है।

समयवार अपडेट्स

10ः30PM 24.03.2022
ब्रिटेन की नई प्रतिबंध सूची में लैवरोव की सौतेली बेटी का भी नाम शामिल
यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर ब्रिटेन रूस की 65 और कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहा है। उसके लक्ष्यों में रूस का सबसे बड़ा निजी बैंक और एक महिला शामिल है। इस महिला को ब्रिटिश सरकार ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सौतेली बेटी बताया है।

09:58PM  24.03.2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो की आपात बैठक में यूक्रेन में नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग नहीं दोहराई जिसे नाटो पहले ही खारिज कर चुका है। पश्चिमी देशों के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी भी कदम से नाटो और रूस के बीच प्रत्यक्ष टकराव पैदा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अनुसार इससे तृतीय विश्व युद्ध छिड़ सकता है।

09:31PM 24.03.2022

संयुक्त राष्ट्र महासभा यूएनजीए में यूक्रेन की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव को अनुमति मिल गई है। यूक्रेन का यह प्रस्ताव रूस के हमले की वजह से उत्पन्न मानवीय संकट को लेकर था। इस प्रस्ताव के समर्थन में 140 और विरोध में पांच वोट पड़े। वहीं, भारत समेत 38 सदस्यों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। महासभा ने यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने वाले प्रस्ताव को मंजूर किया और तत्काल संघर्ष विराम का आग्रह किया।

09:17 PM 24.03.2022
चीन ने इस बात से इनकार किया है कि उसे यूक्रेन पर रूस के हमले की पहले से जानकारी थी। चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि यह दावे कि चीन ने अमेरिका की उन चेतावनियों को नजरअंदाज किया कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है, पूरी तरह गलत है।

09:00 PM 24.03.2022
यूक्रेन की नौसेना ने दावा किया है कि इसने बेर्ड्यांस्क शहर के पास रूस के एक बड़े जहाज को नष्ट कर दिया है।

08:46 PM 24.03.2022
नाटो के नेताओं ने गठबंधन महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। ताकि वह यूक्रेन पर रूसी हमले से उत्पन्न सुरक्षा संकट से निपटने में 30 देशों की सदस्यता वाले सैन्य संगठन के संचालन में मदद कर सकें।
स्टोल्टेनबर्ग ने ट्वीट किया कि मैं महासचिव के तौर पर अपना कार्यकाल 30 सितंबर 2023 तक बढ़ाने के नाटो नेताओं के फैसले से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

08:31 PM 24.03.2022
ब्रिटिश सरकार ने रूस के अहम उद्योगों और व्यक्तियों को निशाना बनाते हुए 65 नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ब्रिटेन के मुताबिक इसका लक्ष्य राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन में युद्ध मशीन को कुंद करना है।

08:14 PM 24.03.2022
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 के लिए भारत की अनुमानित आर्थिक वृद्धि दो फीसदी से अधिक घट कर 4.6 फीसदी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से हुआ है।

07:53 PM 24.03.2022
अमेरिका ने रूस की दर्जनों रक्षा कंपनियों, ड्यूमा विधायी निकाय के 328 सदस्यों और रूस के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान स्बेरबैंक के चीफ एग्जीक्यूटिव पर नए प्रतिबंधों का एलान किया है।

07:37 PM 24.03.2022
नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन संकट को समाप्त करने के लिए चीन को रूस पर अपने उल्लेखनीय प्रभाव का उपयोग करना चाहिए। संगठन के नेताओं ने कहा कि चीन को रूस के युद्ध प्रयासों का समर्थन करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन रूसी हमले के लिए आर्थिक या सैन्य मदद न उपलब्ध कराए।

07:16 PM 24.03.2022
जी-7 देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक पर लेन-देन में सोने का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अमेरिकी ने रुसी कुलीनों के खिलाफ नए प्रतिबंधों का एलान किया है।

07:01 PM 24.03.2022
रूस-यूक्रेन संघर्ष पर नाटो उत्तर अटलांटिक संधि संगठन की आपात बैठक के बाद नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने अपने भविष्य और आजादी के लिए असाधारण बहादुरी और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के लिए यूक्रेनी नागरिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाटो रूस पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाना जारी रखेगा।

06:13 PM 24.03.2022
24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में अब तक 128 बच्चों की मौत हो चुकी है। महाभियोजक कार्यालय ने बताया कि रूसी हमलों में 172 बच्चे घायल भी हुए हैं।

05:57 PM 24.03.2022
रूस के हमले की वजह से देश छोड़ने वाले यूक्रेनी नागरिकों के लिए अमेरिका बड़ी तैयारी कर रहा है। अमेरिका एक लाख यूक्रेनी नागरिकों को शरण देने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिकी प्रशासन जल्द ही इसका एलान कर सकता है।

05:36 PM 24.03.2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो की बैठक में कहा कि यूक्रेन को लोगों और शहरों को बचाने के लिए हमें बिना रुकावट के सैन्य सहायता की आवश्यकता है। उसी तरह जैसे रूस हमारे खिलाफ बिना रुकावट के अपने हथियारों का पूरा इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने रूस पर फॉस्फोरस हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।

05:23 PM 24.03.2022
जेलेंस्की ने नाटो की आपात बैठक में कहा कि यूक्रेन रूस के हमले से अपनी रक्षा के लिए केवल नाटो के एक फीसदी जेट और टैंक मांग रहा है। उन्होंने कहा, हम उन्हें खरीद नहीं सकते। इस तरह की सीधी आपूर्ति केवल नाटो के फैसले पर निर्भर करती है।

05:07 PM 24.03.2022
नाटो की बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि नाटो को अभी भी यह दिखाना है कि वह लोगों की रक्षा करना चाहता है। उसे यह दिखाना है कि वह सच में दुनिया का सबसे शक्तिशाली रक्षा संगठन है। दुनिया इसका इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि असली कार्रवाई का यूक्रेन बेसब्री से इंतजार कर रहा है। नाटो अभी भी रूस के हमलों में यूक्रेनियों की मौत को टाल सकता है।

04:51 PM 24.03.2022
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हो रही नाटो की आपात बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि नाटो को अब भी यह साबित करना है कि क्या यह लोगों की रक्षा करने के लिए तैयार है। बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन दिखा चुका है कि वह कितना सक्षम है और किस तरह वह यूरोप और दुनिया की सुरक्षा में योगदान दे सकता है।

04:35 PM 24.03.2022
वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज स्वीडन की संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूक्रोन को यूरोपीय संघ का पूर्ण सदस्य बनने का अधिकार है। जेलेंस्की ने कहा कि हम सिर्फ यूक्रेन के लोगों के लिए नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि यूरोप की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

04:03 PM 24.03.22
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और विश्व नेताओं ने यूक्रेन में रूस के हमले पर केंद्रित तीन शिखर सम्मेलनों में से पहले की शुरुआत की। नाटो की बैठक में बाइडन और विश्व के नेता यूक्रेन में रूस के युद्ध पर शिखर सम्मेलन में वार्ता कर रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी संबोधित करेंगे।

03:45 PM 24.03.2022
रूसी बलों ने खारकीव पर ब्लैक सी से कैलिबर मिसाइलें दागी हैं। खारकीव के मेयर ओलेह सिनिएहुबोव ने कहा कि 24 मार्च को क्षेत्र पर 44 हमले हो चुके हैं।

03:29 PM 24.03.2022
यूनिसेफ के अनुसार 24 फरवरी को रूस की ओर से हमले की शुरुआत के बाद से आधे यूक्रेनी बच्चों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से हर दो में से एक बच्चे को विस्थापित होना पड़ा है।

03:04 PM 24.03.2022
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में नाटो की आपात बैठक शुरू होने जा रही है। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी मौजूद रहेंगे।

01:25 PM 24.03.2022
यूक्रेन पर आक्रमण के बाद 26 दिनों के बंद के बाद रूसी शेयर बाजार ने भारी प्रतिबंधों के तहत कारोबार फिर से शुरू किया।

10:51 AM 24.03.2022
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन नाटो की बैठक में शामिल होने के लिए ब्रसेल्स पहुंच चुके हैं। वे यहां यूक्रेन संकट के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

09:48 AM 24.03.2022
रूस ने फेसबुक-इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब गूगल न्यूज को ब्लॉक कर दिया है। गूगल न्यूज पर फेक खबरें फैलाने का आरोप लगाया गया है।

09:15 AM 24.03.2022
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जर्मनी यूक्रेन को 2,000 और टैंक रोधी हथियार भेजेगा ताकि रूस को टक्कर दी जा सके।

08:03 AM 24.03.2022
ब्रिटेन, यूक्रेन को लगभग 6,000 नई रक्षात्मक मिसाइलें और 40 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा ताकि क्षेत्र में बीबीसी के कवरेज का समर्थन किया जा सके और यूक्रेनी सैनिकों और पायलटों को भुगतान किया जा सके।

07:51 AM 24.03.2022
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 29वें दिन भी जंग जारी है। पुतिन की सेना जहां आए दिन आक्रामक होती जा रही है वहीं जेलेंस्की भी हथियार डालने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच यूक्रेन में रूस के हमले के बाद पैदा हुए मानवीय संकट को लेकर मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूएनएससी में बुधवार को हुए मतदान में भारत समेत 13 सदस्य देशों ने हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद यह प्रस्ताव यूएनएससी में विफल रहा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo