जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने जनपद जौनपुर में 115 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधान सभा क्षेत्र मछलीशहर की 787 लाख रुपए की 36 परियोजनाओं, मुंगराबादशाहपुर की 1,039 लाख रुपए की 37 परियोजनाओं एवं बदलापुर की 697 लाख रुपए की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस प्रकार उनके द्वारा जनपद जौनपुर की कुल 115 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर की 3,877 लाख रुपए की 11 परियोजनाओं, मुंगराबादशाहपुर की 4,449 लाख रुपए की 11 परियोजनाओं एवं बदलापुर की 8,091 लाख रुपए की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थी शामिल थे। उन्होंने दैवीय आपदा से प्रभावित को अनुग्रह राशि स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार गरीबों को आवास, शौचालय, विद्युत, आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड तथा निःशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही जनपद में श्री उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा का लाभ जनपदवासियों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जौनपुर की इमरती एवं इत्र की खुशबू को दुनिया में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकारों द्वारा ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास’ के मूल मंत्र के आधार पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। देश अब ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्र में रोज नए कीर्तिमान बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक सुधार होने के कारण आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। आज प्रदेश की महिलाएं तथा अन्य सभी वर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रदेश में सुशासन का राज है। राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को देश की नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनाने की कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चलकर देश की आर्थिक ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुंगराबादशाहपुर में स्थित सी0एच0सी0 के साथ-साथ जनपद के सभी सी0एच0सी0 एवं पी0एच0सी0 का विस्तार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनको गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ वांछित लोगों को मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विगत साढे़ चार साल में राज्य सरकार द्वारा 4.50 लाख युवाओं को नौकरियां दी गई हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भारत के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश एक नए रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राम राज्य की स्थापना हुई है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता को कोरोना काल में बचाने के लिए दिन रात कार्य किया गया। वे बिना भेदभाव के सेवा भावना के साथ प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनने की तरफ अग्रसर है।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रसाशन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo