उत्तराखंडविविध

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत नेआपदाग्रस्त देवप्रयाग का दौरा किया।

देहरादून: 12 मई 2021। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग का दौरा किया। मुख्यमंत्री आज लगभग 11 बजे पूर्वाह्न आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। कल शाम देवप्रयाग में बादल फटने से कई मकाने -दुकानें जमींदोज हो गयी। आईटीआई भवन, एवं एचडीएफसी बैंक का भवन भी टूट गया।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की। कहा कि आपदाग्रस्थ लोगों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच जायजा लिया और जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद कण्डारी, जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव, एसएसपी भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777