फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

मित्रों वाला राफेल है सवाल करो तो जेल है, मोदी सरकार – राहुल गांधी का तीखा वार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला बोला है। राफेल डील में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर लगातार राहुल गांधी मोदी सरकार से सवाल कर रहे है। आज एक बार फिर से राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

राफेल के साथ-साथ राहुल गांधी ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि खाली जगह को भरिए ‘मित्रों’ वाला राफ़ेल है। टैक्स वसूली- महंगा तेल है। PSU-PSB की अंधी सेल है। सवाल करो तो जेल है।मोदी सरकार है।

आपको बता दें कि भारत के साथ 59,000 करोड़ रुपये के राफेल विमान सौदे में कथित ‘भ्रष्टाचार और लाभ पहुंचाने’ के मामले में फ्रांस के एक न्यायाधीश को ‘बहुत संवेदशील’ न्यायिक जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फ्रांस की समाचार वेबसाइट ‘मीडिया पार्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।

जिसके बाद रविवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। दो सरकारों के बीच हुए इस सौदे को लेकर जांच गत 14 जून को औपचारिक रूप से आरंभ हुई। इस सौदे पर फ्रांस और भारत के बीच 2016 में हस्ताक्षर हुए थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777