ऑटो

मारुति की ये ऑफ रोड SUV महिंद्रा थार पर पड़ेगी भारी , कीमत भी आपके बजट में होगी

महिंद्रा थार को देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो उसे लेने की चाहत नहीं रखता हो। हालांकि, जब इसकी कीमत का खयाल आता है। तब कई लोग अपने अरमान दिल में ही दबा लेते हैं। महिंद्रा थार की शुरुआती कीमत 12.79 लाख रुपए है। लोगों की इस डिमांड को अब मारुति सुजुकी पूरा करने जा रही है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी ऑफरोड SUV जिम्नी (Jimny) अगले साल लॉन्च करेगी। ऑटो एक्सपो 2020 में इस कार को पहली बार पेश किया गया था। तभी से इसकी लॉन्चिंग का इंतजार सभी को है। अब जिम्नी का 5-डोर वैरिएंट आ रहा है। इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से हो सकता है। जिम्नी महिंद्रा थार से सस्ती होगी।

चिप की कमी के चलते प्रोडक्शन लेट हुआ
मारुति सुजुकी जिम्नी का प्रोडक्शन फरवरी 2023 में शुरू होना था। हालांकि, सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से इसमें देरी हो गई। कंपनी के जून 2022 के आखिर तक जिम्नी के प्री-प्रोडक्शन ट्रेल्स शुरू करने की सूचना है। पहले फेज में मॉडल का प्रोडक्शन लगभग 70% स्थानीय रूप से सोर्स किए गए कम्पोनेंट्स के साथ किया जाएगा।

मारुति सुजुकी धीरे-धीरे अपने स्थानीयकरण के स्तर को बढ़ाएगी और इसका लक्ष्य अपने शुरुआती वर्षों में लगभग 75,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडो-जापानी ऑटोमेकर को अभी तक डीजल जिम्नी के प्रोडक्शन के लिए बोर्ड और अधिकारियों की मंजूरी नहीं मिली है। नई मारुति जिम्नी 7-सीटर का सीधा मुकाबला महिंद्रा थार से होगा। इसके 5-सीटर वैरिएंट की लंबाई सब-4 मीटर से कम होने की संभावना है।

5 डोर जिम्नी का इंजन
इस ऑफ-रोड कार में 1.5 लीटर, 4 सिलिंडर K15B पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो 6,000 rpm पर अधिकतम 101bhp की पावर और 4,000 आरपीएम पर 130 एनएम का टार्क जेनरेट करेगा। ये इंजन न्यू ब्रेजा, अर्टिगा और सियाज में भी आ रहा है। गाड़ी में 5-स्पीड मैनुअल या 4 स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलेगा। ऑफ-रोड एसयूवी लैडर फ्रेम चेसिस को अंडरपिन करेगी और सुजुकी की ऑलग्रिप प्रो 4 व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी, 3-लिंक रिजिड एक्सल सस्पेंशन और लो रेंज ट्रांसफर गियर के साथ आएगी। वहीं, इसके बेस वैरिएंट की कीमत 10 लाख से कम हो सकती है।

सुजुकी जिम्नी 5 में से सिर्फ 3 स्टार रेटिंग
ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद मारुति सुजुकी जिम्नी को क्रैश टेस्ट में 5 में से केवल 3 स्टार रेटिंग मिली है। ऑफरोडिंग के लिए बनी इस SUV को सुरक्षा के लिहाज से काफी स्ट्रांग होना था। SUV एडल्ट के लिहाज से 73% तो बच्चों के लिहाज से सिर्फ 84% ही सुरक्षित है। यह सेफ्टी असिस्ट के मामले में 50% ही सुरक्षित है। इसमें 15 इंच और 16 इंच टायर्स के ऑप्शन्स दिए गए हैं जो 5 स्पोक अलॉय व्हील के साथ आते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777