फ्लैश न्यूज

माता-पिता अपनी बच्चियों के खान-पान में बचपन से ही विशेष ध्यान दें – श्रीमती आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज राजभवन, लखनऊ में डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा एकम फाउण्डेशन सहयोग से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं रोकथाम विषयक अभियान का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजभवन में आवासित परिवारों की 200 बच्चियों एवं महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एच0पी0वी0 टीका लगाया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि आज हमारे पास विभिन्न रोगों से बचाव के लिए दवाएं एवं वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिनसे हम विभिन्न जानलेवा बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। इसलिए हर परिवार को विभिन्न वैक्सीन की जानकारी होनी चाहिये और ये तभी सम्भव है जब इसके लिये ग्रामीण स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाये।

राज्यपाल ने कहा कि माता-पिता को चाहिये कि वे अपनी बच्चियों के खान-पान में बचपन से ही विशेष ध्यान दें, उन्हें पौष्टिक आहार दें तथा बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेद न करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को व्यक्तिगत स्वच्छता, घर की स्वच्छता, पास-पड़ोस की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना चाहिये।

क्योंकि गन्दगी के कारण अनेक बीमारियां फैलती है। राज्यपाल जी ने सर्वाइकल कैंसर की चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी बच्ची या महिला को किसी भी प्रकार के असामान्य लक्ष्य दिखाई दें तो उन्हें गम्भीरता से लेते हुए तत्काल जांच करानी चाहिए। ऐसा करने से हम भविष्य की गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं, इसलिये सभी बीमारियां खासकर सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलानी चाहिये।

राज्यपाल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा ले रहे संस्थान के विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न बीमारियों तथा उनके सुरक्षात्मक उपाय के संबंध में जानकारी देने हेतु भेजना चाहिए, ताकि बच्चे एवं महिलाएं गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक हो और वे पी.एच.सी. व सी.एच.सी. तक अपनी जांच के लिये पहुंचे।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ये अनूठी पहल है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिये गम्भीर समस्या है। लेकिन वैक्सीनेशन से इसके बढ़ते प्रभाव को रोका जा सकता है। इसलिये प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि एच0पी0वी0 टीका को भी नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल कर लिया जाये, क्योंकि यह टीका अधिक मंहगा होने के कारण सामान्य-जन की पहुंच से दूर है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान में कम उम्र में ही इस बीमारी की पहचान हो जाने से जीवन आसानी से बचाया जा सकता है।

डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रो0 सोनिया नित्यानंद ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे देश की किशोरियों के स्वास्थ्य के लिये राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। आज के इस टीकाकरण अभियान से हम अपनी बच्चियों को उन्हें भविष्य में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकेंगे।

निदेशक डा0 सोनिया नित्यानन्द ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण कम उम्र में विवाह, 2 से अधिक बच्चे, मासिक धर्म में अनियमितता, धूम्रपान एवं कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं में कैंसर द्वारा मौत की बढ़ती दरों का प्रमुख कारण सर्वाइकल कैंसर है।

इसलिए इससे बचाव के लिए बच्चियों का टीकाकरण अत्यन्त जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह टीका किशोरियों को 9 से 18 वर्ष के बीच लगाया जाता है। हमारे अभिभावकों को इस टीके से डरने की जरूरत नहीं है। इस वैक्सीन का किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं है। लेकिन यह हमारी बच्चियों को भविष्य में होनी वाली घातक कैंसर जैसी बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने पुस्तक “सर्वाइकल कैंसर और एच.पी.वी. टीकाकरण-तथ्य एवं जानकारी” का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, जिलाधिकारी लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश, डा0 नीतू सिंह तथा बड़ी संख्या में बच्चियां तथा उनके अभिभावक मौजूद थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo