
ममता बनर्जी का गजब अंदाज, लोक कलाकारों के साथ किया पारंपरिक डांस
अपने समर्थकों के बीच दीदी के नाम से मशहूर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने अंदाज के चलते चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों वे अपने एक पार्टी कार्यकर्ता से कह बैठीं कि उसका पेट काफी निकल आया है। इसी कड़ी में हाल ही में वे लोक कलाकारों के साथ पारंपरिक डांस करती नजर आईं।
दरअसल, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंची थीं। यहां वे लोक कलाकारों के साथ डांस करती दिखाई दीं। यह सब तब हुआ जब ममता बनर्जी यहां एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने लोक कलाकारों के साथ पारंपरिक डांस भी किया।
#WATCH West Bengal CM Mamata Banerjee dances with folk artists at a mass wedding ceremony in Alipurduar
(Source: CMO) pic.twitter.com/gg7NQDWRmP
— ANI (@ANI) June 8, 2022
ममता बनर्जी अक्सर नए अंदाज में दिखाई देती हैं। कई बार वे भीड़ के बीच फुटबाल उछालती है। तो कई बार अपने समर्थकों से बातें करती नजर आती हैं। अभी हाल ही में ममता का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वे अपने एक कार्यकर्ता से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान ममता बनर्जी ने उससे कहा कि जिस तरह से आपका पेट बढ़ रहा है। आप किसी भी दिन गिर सकते हैं।
इसके बाद उस कार्यकर्ता ने बताया कि वह रोज सुबह पकौड़े खाता है। इसीलिए उसका पेट इतना बढ़ गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे एक्सरसाइज करने की नसीहत दी। यह सब देखकर वहां खड़े लोग हंसने लगे।