फ्लैश न्यूज

भारत में पिछले 24 घंटों में 3,275 नए COVID मामले दर्ज, 55 मौतें

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,275 नये मामले सामने आने से देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,91,393 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 19,719 पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 55 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,23,975 हो गई है। इन 55 मामलों में से 52 मामले केरल में सामने आए। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,719 हो गई है। जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 210 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार दैनिक पॉजिटिविटी (संक्रमण) दर 0.77 प्रतिशत है। जबकि इसकी साप्ताहिक दर 0.78 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,25,47,699 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 189.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 55 मामले सामने आए।

जिनमें केरल में 52 और हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली में एक-एक मामला सामने आया। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,23,975 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र के 1,47,845, केरल के 69,164, कर्नाटक के 40,102, तमिलनाडु के 38,025, दिल्ली के 26,177, उत्तर प्रदेश के 23,508 और पश्चिम बंगाल के 21,202 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है। उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button