फ्लैश न्यूज

बिजली बिल बकाये के भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना लायी जाए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से प्रदेश को हर सम्भव मदद मिल रही है। खदानों से पावर प्लाण्ट तक कोयले की ढुलाई के लिए रेल के साथ-साथ सड़क मार्ग का भी प्रयोग किया जाए।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की व्यापक आवश्यकता है। प्रदेश मंे भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के दृष्टिगत कार्ययोजना तैयार की जाए। विभागीय मंत्री द्वारा विभागीय कार्य प्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए प्रत्येक स्तर पर व्यापक बदलाव किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बिल के समयबद्ध भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि सभी को समय से बिल और सही बिल दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। ओवर बिलिंग, फाल्स बिलिंग अथवा विलम्ब से बिल दिये जाने से उपभोक्ता को परेशानी होती है। इस व्यवस्था में सुधार के लिए बिलिंग और कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए ऊर्जा विभाग द्वारा ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली बिल बकाये के भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओ0टी0एस0) लायी जाए। योजना ऐसी हो, जिसमें लोगों को बकाए पर ब्याज पर छूट मिलने के साथ ही, किश्त में भुगतान की भी सुविधा दी जाए। इस सम्बन्ध में यथाशीघ्र कार्यवाही की जाए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button