ऑटो

बाजार में आते ही इन इलेक्ट्रिक साइकिलों की बुकिंग्स ने मचाई धूम

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में तेजी से उभरती हुई देशी कंपनी नाहक मोटर्स ने बीते दिनों अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकिलों के रेंज की बुकिंग शुरू की थी। अब कंपनी ने घोषणा की है कि इन साइकिलों को ग्राहकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। और महज एक सप्ताह के भीतर ही कंपनी ने 1,000 से ज्यादा साइकिलों की बुकिंग दर्ज कर ली है।

बता दें कि, ये देश की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिल रेंज है। जो कि पूरी तरह से भारत में बनी है। इसमें Garuda और Zippy शामिल हैं। कंपनी ने इन साइकिलों के बुकिंग के साथ इस बात की भी घोषणा कि थी कि, इनकी होम डिलीवरी भी जल्द शुरू की जाएगी। जहां तक कीमत की बात है। तो की कीमत 31,999 रुपये और Zippy मॉडल की कीमत 33,499 रुपये तय की गई है।

दावा किया जा रहा है। कि भारत के दक्षिणी हिस्से के लोगों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। क्योंकि वहां से करीब 38 फीसदी बुकिंग दर्ज की है। इतना ही नहीं इन इलेक्ट्रिक साइकिलों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और बांग्लादेश जैसे देशों से तकरीबन 100 ऑर्डर मिले हैं।

कंपनी इन साइकिलों की बुकिंग अलग-अलग चरणों में कर रही है। पहला चरण 2 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगा। आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन कुछ जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होगी और महज 2,999 रुपये के साथ इनकी बुकिंग की जा सकती है। आगामी 13 जुलाई से कंपनी इन साइकिलों की डिलीवरी की डिटेल्स को साझा करनी शुरू करेगी। और इनकी होम डिलीवरी आगामी 13 अगस्त 2021 से शुरू की जाएगी।

नाहक मोटर्स ने इन दोनों साइकिलो को एडवांस फीचर्स और तकनीक से लैस किया है। इसमें एलसीडी डिस्प्ले और पेडल सेंसर जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा इसमें जो स्वैपेबल बैटरी दी गई है। उसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 3 घंटे लगते हैं।

इसकी बैटरी को सामान्य तौर पर घरेलू सॉकेट से ही आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक-साइकिल को एक बार चार्ज करने पर 40 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। सड़कों पर इन ई-साइकिलों की सवारी करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की भी आवश्यकता नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777