पश्चिम बंगाल
बंगाल के लिए बीजेपी का घोषणापत्र: सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण, 5 रुपये में खाने की थाली | पढ़ें मुख्य बातें
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी किया. इसके तहत राज्य की सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया. पहली कैबिनेट की बैठक में सीएए को लागू करने की बात कही गई. किसान सम्मान निधि का तीन साल का बकाया किसानों को एक बार में भुगतान करने का भी वादा किया गया है. अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में घुसपैठ पर पूरी तरह से रोक लगाएगी. केजी से लेकर पीजी तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. 5 रुपये में खाने की थाली की शुरुआत की जाएगी.
घोषणापत्र की मुख्य बातें
-
राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
-
मत्स्य पालकों को हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जाएंगे
-
सरकारी ट्रांसपोर्ट में महिलाओं को किराया नहीं लगेगा
-
5 रुपये में खाने की थाली की शुरुआत होगी
-
एंटी करप्शन हेल्पलाइन शूरू करेंगे
-
लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
-
सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग
-
हर परिवार में एक सदस्य को नौकरी
-
सत्यजीत रे इंटरनेशनल अवॉर्ड की शुरुआत
-
आयुष्मान भारत योजना को लागू करेंगे
-
कैबिनेट की पहली बैठक में सीएए लागू करेंगे
-
भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे सीएम से कर सकेंगे
-
गो-तस्करी को रोकने के लिए समुचित तंत्र बनाया जाएगा
-
बंगाल में तीन नए एम्स बनाएंगे
-
मेडिकल कॉलेज की सीटों को दोगुनी करेंगे
-
निवेशकों के लिए इनवेस्ट बांगला की शुरुआत करेंगे
-
कृषक सुरक्षा योजना के तहत हर भूमिहीन किसान को हर साल 4000 रुपये की सहायता
-
OBC आरक्षण की सूची में महिस्य, तेली और अन्य हिन्दू समुदाय जो रह गए हैं, उनको समाविष्ट करने का काम बीजेपी सरकार करेगी
-
पुरुलिया में घरेलू एयरपोर्ट का निर्माण
-
नोबल पुरस्कार के तर्ज पर रवींद्र नाथ टैगोर पुरस्कार देने का वादा
-
बंगाल में पांच नए मिल्क प्लांट
-
पश्चिम बंगाल व्हिसल ब्लोअर कानून बनाने का वादा
-
बांगला भाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई
-
बंगाल में सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होगा
-
दुर्गा पूजा को देखने दुनिया भर से लोग देखने आएं, ऐसी व्यवस्था करेंगे
-
विधवा पेंशन की राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का वादा



