फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

पुलवामा शहीद की पत्नी को सरकारी वादे पूरे होने का इंतजार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आगरा – राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आगरा में पुलवामा हमले में शहीद जवान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मांगों को सात दिन में पूरा करे नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। जयंत चौधरी हवाई अड्डे से सीधे कहरई पहुंचे। वहां उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद कौशल किशोर रावत के परिवार से मुलाकात की।

शहीद की पत्नी ममता रावत ने उन्हें बताया कि पति के शहीद होने के बाद सरकार ने जो वायदे किए। उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह रविवार को मुख्यमंत्री से मिलने जा रही थीं। तो उन्हें रोक लिया गया।

ममता रावत के मुताबिक अभी तक केवल स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखा गया है। इस पर रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार ने ममता रावत से जो अभद्रता की, वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि परिजनों की सभी मांगें पूरी की जाएं और उन्हें जमीन दी जाए। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि अगर सात दिन में मांगें पूरी नहीं हुई। तो रालोद कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शहीदों का ख्याल नहीं रख रही है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button