उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी गलन, आगे भी सताएगी ठंड

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ : प्रदेश वासियों को कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत के आसर नहीं मिलने वाले हैं. मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के शुरुआती दिन गलन भरे रहने वाले हैं. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीतलहर का असर रहेगा. वहीं घना कोहरा छाये रहने की संभावना बनी हुई है. रविवार तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घने कोहरे और शीत लहर के कारण ठंड में बढ़ोतरी नजर आई.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड और हिमांचल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश में गलन और शीतलहर बढ़ रही है. पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण धूप नहीं निकल रही है. दिन भर शुष्क हवाएं चलने से दिन के तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. शनिवार को उत्तर प्रदेश का इटावा जिला सबसे सर्द रहा जहां का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

जानिए, रविवार को अपने शहर का अनुमानित तापमान-

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
लखनऊ 05.0 20.0
कानपुर 06.0 18.0
मुजफ्फरनगर 05.0 18. 0
वाराणसी 05.0 16.0
बांदा 06.0 18.0
गोरखपुर 05.0 15.0
आगरा 06.0 19.0
अलीगढ़ 06.0 19.0
मेरठ 06.0 18.0
झांसी 06.0 15.0
प्रयागराज 06.0 18.0

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया प्रदेश में अगले 2 फरवरी तक कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ेगा. उसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button