पश्चिम बंगालराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना से जुड़ी अफवाहों को खारिज किया

कोलकाता – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि ‘‘लक्ष्मी भंडार’’ योजना का लाभ उठाने के लिए बकाया कर चुकाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति शिकायत निवारण के लिए उनके कार्यालय में फोन कर सकता है।

बनर्जी की यह टिप्पणी विभिन्न लोगों द्वारा रिश्वत की मांग के आरोपों और भोले-भाले लोगों को फर्जी फॉर्म बेचे जाने की खबरों के बीच आई है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि योजना में नामांकन कराने के लिए लाभार्थियों को 16 अगस्त से एक महीने के लिए आयोजित होने वाले ‘‘दुआरे सरकार’’ (आपके दरवाजे पर सरकार) शिविरों में सिर्फ एक फॉर्म भरना होगा। पश्चिम बंगाल सरकार की योजना से लगभग 1.6 करोड़ लोगों के लाभान्वित होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777