दिल्लीफ्लैश न्यूज

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – विधायकों को सिर्फ एक टर्म पेंशन मिलेगी

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार ने विधायकों की पेंशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो में जानकारी साझा की है कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है। कि विधायकों को सिर्फ एक टर्म पेंशन मिलेगी ।

भगवंत मान ने कहा कि अगर कोई विधायक कई बार जीत भी जाता है। तो उसे सिर्फ एक टर्म पेंशन मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों की पारिवारिक पेंशन भी कम की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे बचाए गए पैसे का इस्तेमाल पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए किया जाएगा।

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने पूर्व विधायक के रूप में अपनी पेंशन पंजाब सरकार को सौंप दी है। पंजाब सरकार और विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ट्वीट में पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल के मुखिया ने कहा कि एक पूर्व विधायक के रूप में उन्हें जो भी पेंशन मिलती है। उसे जनकल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए। और किसी भी स्थिति में उन्हें नहीं भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में औपचारिक अनुरोध अलग से भेजा जा रहा है। वह पांच बार पंजाब के सीएम रहे हैं। मेरा पंजाब सरकार और माननीय अध्यक्ष महोदय से निवेदन है कि पूर्व विधायक के रूप में मुझे जो भी पेंशन मिलती है। कृपया उसका उपयोग पंजाब की जनता के हित में करें। यह किसी भी स्थिति में मुझे नहीं भेजा जाना चाहिए। लिखित में औपचारिक अनुरोध अलग से भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777