उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयार किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी की पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत पार्टी प्रत्येक वार्ड में बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसका पूरा खाका तैयार किया गया है। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा 15 हजार सभाएं और कार्यक्रम करेगी। विपक्ष इस पंचायत चुनाव को भले ही हल्के में ले रहा हो लेकिन भाजपा इस चुनाव में पूरी गंभीरता से उतर रही है। चुनाव की तिथि घोषित होते ही संगठन के साथ ही सरकार के लोग भी मैदान में कूद पड़ेंगे।

पार्टी पंचायत चुनाव जीतने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट पर काम कर रही है। माइक्रो मैनेजमेंट के तहत ही सूबे के प्रत्येक बूथ पर अपनी पहुंच मजबूत कर रही है। भाजपा की ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक हो चुकी है। जिला, ब्लॉक और वार्ड स्तर पर भी बैठकें की गई है। राज्य के हर बूथ पर भाजपा के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं और सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है। दरअसल भाजपा बूथ जीतो-चुनाव जीतो मिशन पर काम कर रही है। 2014 के लोकसभा चुनाव से पार्टी ने इस रणनीति पर काम करके सत्ता में आई थी।

भाजपा प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड में सघन अभियान चलाएगी। चुनाव तिथि की घोषणा होते ही पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में आ जाएगी। प्रदेश में 3051 जिला पंचायत वार्ड हैं और पार्टी ने इन सभी वार्डों में पांच-पांच कार्यक्रम और सभाएं करने का की रणनीति तैयार की है। प्रत्येक वार्ड में कम से कम पांच कार्यक्रम होंगे। कुल मिलाकर करीब 15 हजार छोटी बड़ी सभाएं और कार्यक्रम तय किए गए है। इन कार्यक्रमों में विधायक, सांसद, सरकार के मंत्री, पार्टी संगठन के बड़े नेता शामिल होंगे। आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सभाएं आयोजित होंगी। फिलहाल अभी मुख्यमंत्री की प्रत्येक मंडल में कम से कम एक सभा करने पर सहमति बन गई है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी बूथ संपर्क अभियान चला रही है। इसके तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता राज्य के प्रत्येक बूथ पर जा रहे है। भाजपा 24 घंटे काम करती है। हमारे नेता कार्यकर्ता जनता के बीच बने हुए है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button