फ्लैश न्यूजविश्‍व

नेतन्याहू ने इजराइली राजनयिकों की सुरक्षा के प्रयासों के लिए मोदी को धन्यवाद दिया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
यरुशलम : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने नई दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास के पास हुई आतंकी घटना के बाद अपने प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए किए गए भारतीय प्रयासों के लिए सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया. दिल्ली के लुटियंस इलाके में औरंगजेब रोड पर स्थित इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार की शाम कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ था. धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं.
नेतन्याहू ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने अपने मित्र भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और भारत में इजराइली दूतावास के पास हुई आतंकी घटना के बाद इजराइली प्रतिनिधियों की सुरक्षा की दिशा में उनकी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया.’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका देश हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत इजराइल के साथ अपना सहयोग जारी रखेगा.’
प्रधानमंत्री मोदी ने इस आतंकी घटना की निंदा की और कहा कि इसे अंजाम देने वालों को सजा दिलाने के लिए भारत अपने सारे संसाधनों को झोंक देगा. मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आतंकी घटना की भारत पूरी तरह जांच करेगा और दोषियों को दंडित करेगा. हमारे बीच नजदीकी और अहम सुरक्षा सहयोग जारी रहेगा. हमने कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य के मुद्दे पर भी चर्चा की.’ भारत द्वारा कोरोना का टीका इजाद करने और टीकाकरण अभियान चलाने पर नेतन्याहू ने मोदी को बधाई दी.
इजराइली प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने टीकों के उत्पादन और इजराइल को इसकी आपूर्ति को लेकर भी चर्चा की.’ भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, नेतन्याहू से फोन पर हुई वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया कि भारत इजराइली राजनयिकों और उनके परिसरों की सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व देता है. बयान में कहा गया, ‘इस सिलसिले में दोनों देशों की जांच एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय पर दोनों नेताओं ने संतुष्टि जताई.’

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button