नीरज चोपड़ा, मनप्रीत सिंह, मिताली राज को मिला खेल रत्न
खेलों में बेहतरीन योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को आज खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में राष्टपति रामनाथ कोविंद ने खेल पुरस्कार वितरित किए। हर साल खेल के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वालों को अलग-अलग श्रेणी में पुरस्कार दिए जाते हैं। इनमें खेल, रत्न, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवॉर्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन अवॉर्ड, मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार शामिल हैं। वैसे तो इन पुरस्कारों का ऐलान खेल दिवस यानी हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के दिन 29 अगस्त को किया जाता है।
लेकिन इस बार ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों के कारण इन पुरस्कारों के ऐलान में देरी हुई। खेल की दुनिया का सर्वोच्च सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड इस साल 12 खिलाड़ियों को दिए जाएंगे। ये पहली बार है कि एक साथ इतने खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया है। पहले 11 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान हुआ था इसके बाद इसमें हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम भी इसमें जोड़ा गया।
टोक्यो ओलिंपिक में भारत को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को ये अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा इन्हीं खेलों में पदक जीतने वाले पुरुष पहलवान रवि दहिया, महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखारा, पैराएथलीट सुमित एंटिल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, कृष्णा नागार, पैरा शूटर मनीष नरवाल के नाम शामिल हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, हॉकी टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।



