कारोबार

दिवाली से पहले कारोबार में बढ़त, सेंसेक्स निफ्टी में भी तेजी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई – एशियाई बाजारों में मिले जुले संकेतों और एक्सिस बैंक के शेयर के लाभ में जाने से घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख देखा गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कई दिन बाद, बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल बने इससे भी शेयर बाजार को बल मिला। बीएसई का तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 327.9 अंक की मजबूती के साथ शुरुआती कारोबार में 59,530.80 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 89.65 अंक की बढ़त के साथ 17,653.60 अंक पर पहुंच गया। एक्सिस बैंक का शेयर करीब छह फीसदी चढ़ गया। एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को उसके वित्तीय परिणामों की घोषणा हुई थी। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

वहीं बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डॉ. रेड्डीज, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर शुरुआती नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में सियोल और शंघाई के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि तोक्यो और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नुकसान के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 95.71 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,202.90 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 51.70 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,563.95 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 92.68 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों में शुद्ध लिवाली की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,864.79 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button