दिल्ली

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, आसमान साफ रहने की संभावना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।

जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 से 15 मई तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है।

मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू की घोषणा की जाती है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस मौसम में सामान्य है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button