खेल-खिलाड़ी

डेविड वॉर्नर का कमाल, एक ही झटके विराट कोहली

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Indian Premier League 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से बुधवार को नॉटआउट पचासा जड़ने वाले David Warner ने दिखा दिया है कि वह इस टूर्नामेंट के सबसे दमदार बल्लेबाज क्यों हैं। उन्होंने एक ही झटके में Virat Kohli, AB De Villiers, क्रिस गेल और शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को एक खास मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल की पहली 160 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह अब सबसे आगे निकल गए हैं। बुधवार को जब वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरे, तो यह उनकी 160वीं आईपीएल पारी थी। वॉर्नर के खाते में 160 आईपीएल पारियों के बाद 5876 रन दर्ज हैं। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में विराट कोहली हैं, जिन्होंने 160 पारियों में 5110 रन बनाए थे।

विराट इस मामले में वॉर्नर से 756 रन पीछे हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने पहली 160 आईपीएल पारियों में 4978 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर 4965 रन के साथ क्रिस गेल और पांचवें नंबर पर 4614 रन के साथ शिखर धवन हैं। डेविड वॉर्नर ने 160 पारियों में 42.58 की औसत से और 140.81 के स्ट्राइक रेट से 5876 रन बनाए हैं। इस दौरान वॉर्नर ने चार शतक और 55 अर्धशतक ठोके हैं।

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाए थे, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच आठ विकेट से अपने नाम किया। वॉर्नर 41 गेंद पर 52 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। वॉर्नर ने पांच चौके और एक छक्का लगाया।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button