ऑटो

टोयोटा मोटर की कारें अगले महीने से हो जाएंगी महंगी, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

टोयोटा ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि लागत बढ़ने के कारण लेटेस्ट बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। जापानी कार निर्माता Glanza (ग्लैंजा) के अलावा Fortuner (फॉर्च्यूनर), Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा), Camry (कैमरी), Vellfire (वेलफायर) और Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) सहित भारतीय बाजारों में छह मॉडल बेचती है।

टोयोटा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कच्चे माल सहित इनपुट लागत हाल के दिनों में बढ़ी है। टोयोटा ने अपने बयान में कहा, “एक प्रतिबद्ध और ग्राहक केंद्रित कंपनी के रूप में, TKM ने उपभोक्ताओं पर बढ़ती लागत के प्रभाव को कम करने के लिए सभी प्रयास किए हैं।

टोयोटा मोटर के भी बहुत जल्द भारत में एक नया मॉडल लॉन्च करने की उम्मीद है। कार निर्माता ने Toyota Hilux (टोयोटा हिल्क्स) पिकअप ट्रक को इस साल 20 जनवरी को पेश किया था। इसे मार्च में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, कार निर्माता ने बिना कोई कारण बताए हिलक्स के लिए बुकिंग बंद करने का फैसला किया। ऐसा लगता है कि इसकी लॉन्चिंग को भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। कार निर्माता जल्द ही नई तारीखों की घोषणा कर सकती है।

अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वालों की सूची में टोयोटा शामिल होने वाली लेटेस्ट कार निर्माता बन गई है। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने शुक्रवार को उत्पाद की कीमतों में अगले महीने से 3.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इससे पहले ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी अन्य लग्जरी कार निर्माता भी 1 अप्रैल से कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777