फ्लैश न्यूजमनोरंजन

जैस्मिन भसीन के जन्मदिन को बॉयफ्रेंड एली गोनी ने बनाया खास

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (28 जून) का अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। जैस्मिन भसीन ने अपना जन्मदिन अपने बॉयफ्रेंड एली गोनी के साथ गोवा में सेलेब्रेट किया है। अपने जन्मदिन की तस्वीरों को जस्मीन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की गयी तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं। कि जस्मीन अपने बॉयफ्रेंड एली गोनी और दोस्तों के साथ मिलकर अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर पिंक कलर की एक ऑफ शॉल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं। वहीं गोनी को आप मुंह पर रुमाल बांधे बैठा देख सकते हैं।

जैस्मीन और एली गोनी अभिनेत्री का 30 वां जन्मदिन मनाने के लिए 27 जून को गोवा रवाना हुए। स्टाइलिश कपल को मुंबई से निकलते हुए एयरपोर्ट पर क्लिक किया गया। उन्होंने अपने दोस्तों से घिरे गोवा में जैस्मीन का जन्मदिन मनाया। जैस्मीन की दोस्त द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में हम उन्हें अपना बर्थडे केक काटते हुए देख सकते हैं। गुलाबी पोशाक पहने, जैस्मीन ने अपने दोस्तों और निश्चित रूप से एली गोनी के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।

जैस्मीन भसीन के बॉयफ्रेंड एली गोनी ने एक नया हेयरस्टाइल आज़माया है। एली गोनी और जैस्मीन के प्यार के सफर को बिग बॉस 14 में देखा गया। दोनों की जर्नी देखकर लोग काफी प्रभावित हुए थे। ये है मोहब्बतें फेम अली गोनी को अकसर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ नया करते देखा गया है। वह दावा करते हैं कि वह जैस्मीन को बहुत प्यार करते हैं। अपने बर्थडे से कुछ दिन पहले ही एली ने इस बात का ध्यान रखा था कि जैस्मीन स्पेशल फील करें। उनके दिन को बेहतर बनाने के लिए गोनी ने जैस्मीन के घर कई फूलों के गुलदस्ते भेजे।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button