ऑटो

जून में Toyota और Ford ने किया कमाल, 1100% से ज्यादा की ग्रोथ

जून महीना कार मेकर कंपनियां के लिए शानदार रहा है। देशभर में कोरोना के मामले कम होने के चलते गाड़ियों की बिक्री बढ़ने लग गई है। जून में कुल 2.55 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई। जबकि मई 2021 में सिर्फ 1.03 लाख कार बिकी थीं।

यह सालाना तौर पर 119 प्रतिशत और मासिक तौर पर 148 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इतनी ही नहीं, टोयोटा और फोर्ड जैसी कंपनियों ने जून में बड़ा उलटफेर किया है। कार बिक्री के मामले में टोयोटा ने मासिक रूप से 1144 प्रतिशत और फोर्ड ने 544 प्रतिशत को ग्रोथ हासिल की है।

हमेशा की तरह जून में भी मारुति सुजुकी सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनी रही। जून 2021 में मारुति सुजुकी के 124,280 वाहनों की बिक्री हुई। मई (32,903 यूनिट्स) के मुकाबले यह 277 फीसदी ज्यादा है।

मारुति की Alto, S-Presso, WagonR, Swift, Dzire, और Baleno जैसी गाड़ियां सबसे ज्यादा खरीदी गईं। दूसरे नंबर पर Hyundai रही है। जिसकी जून में 40,496 यूनिट्स बिकीं। हुंडई ने मई (25,001 यूनिट्स) के मुकाबले 62 फीसदी की ग्रोथ हासिल की।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777