राष्ट्रीय

ज़िला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब को छोड़कर उनकी पार्टी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी। मायावती ने यह भी कहा कि जिला अध्यक्ष पद का भी चुनाव उनकी पार्टी नहीं लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि बसपा ने इस समय प्रदेश में हो रहे ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को न लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी के लोगों को निर्देश है। कि वे इस चुनाव में अपना समय और ताकत लगाने की बजाय पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं। संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। हम विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रदेश की जनता लोकतंत्र को बचाने के लिए अगले चुनाव में यहां की जनता बसपा की सरकार जरूर बनाएगी। मायावती ने यह भी कहा कि आज भाजपा समाजवादी पार्टी के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने इस आरोप का भी जवाब दिया।

कि उनकी पार्टी चुनाव को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव को लेकर लगातार तैयारी कर रहे हैं। हम दूसरी पार्टी की तरह दिखावे के लिए मीडिया को नहीं बुलाते है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत तब बसपा के खिलाफ अफवाह फैलाया जा रहा है। अफवाह से सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा यूपी को बचाना है बचाना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है लाना है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बन सकेगी। जब यहां बसपा की सरकार बन जाएगी तो ज़िला पंचायत अध्यक्ष खुद ही बसपा में शामिल हो जाएंगे।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button